Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

उलीडीह में देसी कट्टा, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह ओपी अंतर्गत आदिवासी क्लब के पास पुलिस ने बीती रात छापेमारी कर अवैध देसी कट्टा और गोली समेत 20 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ स्थानीय निवासी सूरज कुंटिया को गिरफ्तार किया है, वहीं शर्मा लाइन में भी छापेमारी कर सागर मजूमदार को 370 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है.

बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आदिवासी क्लब के पास एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर सूरज को पकड़ा. तलाशी के क्रम में सूरज के पास से एक देसी कट्टा और 20 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया. देर रात शर्मा लाइन में भी छापेमारी कर सागर को 370 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. दोनो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

About Author