Categories

November 3, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरागोड़ा में एक दिवसीय नि:शुल्क चर्मरोग जाँच शिविर का आयोजन

▪️सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र- बहरागोड़ा में जिला डी0एन0टी टीम के सौजन्य से एक दिवसीय चर्मरोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया*

*▪️कुष्ठ रोगी का जल्द पहचान कर इलाज शुरू होने से दिव्यांगता से बचाया जा सकता है, सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज नि:शुल्क उपलब्ध- डॉ. राजीव लोचन, जिला कुष्ठ परामर्शी*
——————————

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरागोड़ा में एक दिवसीय नि:शुल्क चर्मरोग जाँच शिविर का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मूर्मू ने बताया कि कुष्ठ रोगियों से भी समान्य रोगी जैसा व्यवहार करने तथा नियमित रूप से एमडीटी दवा का सेवन करने से यह बिल्कुल ठीक हो सकता है।उन्होंने मौके पर उपस्थित लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कुष्ठ रोग छुने से नहीं फैलता है और न यह पिछले जन्म का पाप से कोई संबंध है।इसका इलाज सभी सरकारी स्वास्थ केन्द्रों में निशुल्क है तथा दवा एवं परामर्श भी नि:शुल्क उपलब्ध है। डॉ. राजीव लोचन, जिला कुष्ठ परामर्शी ने बताया कि कुष्ठ रोग का जल्द इलाज कराने से दिव्यांगता से बचाया जा सकता है। काय चिकित्सक राज कुमार मिश्रा के द्वारा कुष्ठ रोग से दिव्यांग हुए मरीजों को सेल्फ केयर करवाया गया तथा सेल्फ केयर के महत्व की जानकारी भी दी गई। कुष्ठ रोगियों को गर्म चीजों को हाथों से न पकड़ने तथा ठण्डे मे आग सेकने मे सावधानी बरतने को बोला गया। डेमियन फाउंडेशन के दुर्योधन बागती के द्वारा रिकन्सट्रक्टिभ सर्जरी के बारे में बताया गया।इस सर्जरी के द्वारा कुष्ठ रोगियों के हाथ, पैर तथा आँखों की दिव्यांगता को दूर किया जाता है। इस दौरान डीएनटी टीम के द्वारा 03 नये कुष्ठ रोगियों को नि:शुल्क दवा तथा परामर्श दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक दुर्गा उराँव, एमपीडब्ल्यू चंदन कुमार मन्ना,एल0टी0 दिनेश घोष तथा संजय चटर्जी का अहम योगदान रहा। बहरागोड़ा में आगामी चर्मरोग जाँच शिविर का आयोजन 12/04/2022 को किया जाएगा ।

*==============================*

*# Team PRD EastSinghbhum, Jamshedpur*

About Author