Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सीनी कल्याण गुरुकुल के 22 वॉयर वेंडर का हुआ फ्लैग ऑफ सेरेमोनी, प्रशिक्षुओं को मिला नियुक्ति पत्र

सरायकेला प्रखण्ड अन्तर्गत सीनी स्थित कल्याण गुरुकुल के 32 वां बेच (ट्रेड – वायर वेंडर ) का फ्लैग ऑफ सेरेमोनी हुआ। इस गुरुकुल से मात्र दो महीने का आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त किए कुल 22 वॉयर वेंडर प्रशिक्षुओं को सीनी ओ पी प्रभारी बिरजा कुजुर व अन्य अतिथियों के हाथों नियुक्ति पत्र दिया गया। प्रशिक्षुओं को नियुक्ति पत्र देते हुए सीनी ओ पी प्रभारी श्री बिरजा कुजूर जी ने सबसे पहले प्रशिक्षुओं को उनके प्रशिक्षण प्राप्त कर नौकरी पर जाने की बधाई दी व उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्होंने प्रशिक्षुओं को करियर में सफलता हाशिल करने कई टिप्स दिए। उन्हें नए समय के साथ चलने के लिए प्रेरित किया। कल्याण गुरुकुल सीनी के प्रिंसिपल रुपन राय ने गुरुकुल के उदेश्य पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि गुरुकुल झारखंड के बेरोजगार युवक युवती को प्रशिक्षण देकर रोजगारी बनाने जैसी कल्याण कार्य कर रही है। वार्षिणी हाई स्कूल 10+2 सीनी के प्राचार्य बिमला स्नेहलता ने बताया कि गुरुकुल के प्रयास से झारखंड के युवक युवतियाँ रोजगारी बन रहे है जो प्रसंशनीय कार्य है l

मौके पर कल्याण गुरुकुल सीनी के प्राचार्य संजीव कुमार सिंह, सरस्वती शिशु मन्दिर के प्राचार्य सतेन्द्र राम, वार्षिणी हाई स्कूल 10+2 के प्राचार्या बिमला स्नेहलता , सीनी पंचायत के मुखिया जवंत्री मुर्मू , ऊपरदुगनी के मुखिया वसुंदरा देवी, मुरूप पंचायत के समाजसेवी हेमसागर प्रधान , गुरुकुल के वरिष्ठ ट्रेनर सुरेश गोप, निर्मल विश्वकर्मा , मोहाम्मद इम्तियाज अंसारी, सर्वेश कुमार सिंह, मनोज कुमार पाठक , नरेश आर्या, पायल महंती , मुकेश कुमार और शिवांश कुमार ,सर्वेश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Valley of ceremony for 22 wire vendors of Seeni Kalyan Gurukul, reconciliation letter to teachers

About Author