Categories

November 5, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

हमारी परंपरा का सम्मान हम करेंगे, मेले में नगर के प्रबुद्ध लोगों द्वारा उद्घाटन की नई परंपरा प्रारंभ – मनोज कुमार चौधरी

जिले में सबसे लंबे दिनों तक चलने वाली प्राचीन रथ महोत्सव सोमवार से प्रारंभ हुई। गुंडिचा मंदिर में प्रभु जगन्नाथ अभी पहुंचे नहीं है कि उससे पहले ही 9 दिवसीय इस मेले में जन सैलाब का उमडना प्रारंभ हो गया है ।

मेले का पारंपरिक रूप से उद्घाटन किया गया जिसमें नगर के प्रबुद्ध लोग वरिष्ठ अधिवक्ता जीबी पति, हेमंत साहू ,जुगल कवि, विश्वनाथ मिश्र ,सुशांत महापात्र, कालो महापात्र एवं महादेव द्वारा सामूहिक रूप से फीता काटकर तथा नारियल फोड़ कर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम मे जगन्नाथ मेला कमेटी के अध्यक्ष सह नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने सभी प्रबुद्ध लोगों का स्वागत करते हुए कहा है कि इस क्षेत्र का यह सबसे बड़ा मेला है ।

इस मेले में उद्घाटन की नई परंपरा प्रारंभ हुई है जिस देश में नगर के प्रबुद्ध लोगों द्वारा मेले का उद्घाटन किया गया ।उन्होंने कहा कि यह हमारी परंपरा है और हमें इसे जीवित रखना है। मेला का आयोजन बृहद रूप से किया गया है। उन्होंने सभी दुकानदार ,मेला कमेटी के वालंटियर एवं सदस्यों को कहा है कि सभी मिलजूल कर मेले में विधि व्यवस्था कायम रखेंगे। किसी प्रकार की गलत अफवाह होने पर इसकी सूचना कमेटी को सूचना दें।

उन्होंने सभी दुकानदारों से आग्रह किया है कि किसी प्रकार का अफवाह का प्रचार प्रसार ना करें‌। मेला कमेटी के वालंटियर का सहयोग लें। उन्होंने कहा कि इस बार निर्धारित समय पर भी भगवान जगन्नाथ ,उनके अग्रज बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को अन्नभोग लगेगा, और समय पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। मेला उद्घाटन कार्यक्रम में रुपेश साहू द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर छोटेलाल साहू, गोविंद साहू, कृष्णा राणा, मनोरंजन साहू, अरुण साहू, भोला मोहंती ,सुमित महापात्र, देवराज सारंगी ,विकास श्रीधर सिंहदेव, अमलेश सिन्हा राजेश भोल मानु सतपति, कुणाल साहू, रितिक साहू, निहित साहू, जीवन कवि, अविनाश कवि, राजा पटनायक विकास दरोगा सहित मेला समिति के काफी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

About Author