Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

खरसावां प्रखंड में विकास योजनाओं को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न

खरसावां प्रखंड मुख्यालय के सभागार में विकास योजनाओं को लेकर एक समीक्षात्मक बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रधान माझी के अध्यक्षता में हुई माझी ने कहा कि सरकार के माध्यम से संचालित हो रही है योजना को सरकारी मानक के हिसाब से धरातल पर उतारे। इस दौरान बिरसा सिंचाई कुप सवधेन मिशन के तहत 312 कूपों के निर्माण का लक्ष्य जिसमें से 243 कूपों का निर्माण कार्य संचालित है।

इस दौरान कूपों के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया साथ ही 15 नवंबर 2024 तक सभी कूपों का निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया। शहीद पीटी ही खेल विकास योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 45 के विरुद्ध मात्र 19 योजनाएं ही योजनाएं ही अब तक ली गई है जिसमें से 11 योजनाएं पूर्ण है निर्देश दिया गया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खेल मैदानों को स्वीकृति करते हुए कार्यों प्रारंभ कर यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

About Author