Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

रिमझिम बारिश के बीच विधायक में पुलहातु देवस्थल में पक्की शेड निर्माण कार्य का किया शिलान्यास, जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

चाईबासा: शहर के पुलहातु में स्थित उरांव समाज का देव स्थल में पक्की शेड का निर्माण होगा। इसका शिलान्यास गुरुवार को रिमझिम बारिश के बीच माननीय विधायक श्री दीपक बिरुवा में विधिवत पूजा अर्चना के बाद किया। विधायक ने सर्वप्रथम पुलहातु देव स्थल में पूजा-अर्चना की. इसके बाद विधायक ने शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास उरांव समाज के श्रद्धालु की उपस्थिति में किया.

गौरतलब है कि पुलहातु देव स्थल में पक्की शेड निर्माण को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी. विधायक जी ने अपने विधायक निधि से यहां पक्की शेड निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की है। जिसके तहत जल्द ही पक्की शेड का निर्माण कर समाज को सुपुर्द किया जाएगा। विधायक जी ने कहा कि देवी देवताओं के आशीर्वाद और क्षेत्र की जनता के प्रेम के कारण क्षेत्र में विकास संभव हो पाया है और तेजी से विकास हो रहा है. श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसके लिए देव स्थल पर पक्की शेड का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवस्थलाे के सौंदर्यीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी मौके पर विधायक जी ने अपनी ओर से उरांव समाज के जरूरतमंदों के बीच कंबल का भी वितरण किया। विधायक ने कहा कि बढ़ते ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया जा रहा है। ताकि खासकर जरूरतमंद बुजुर्गों को इस कड़ाके की ठंड से निजात दिलाया जा सके।

वही मौके पर मौजूद उरांव समाज के लोगों ने विधायक के प्रति आभार जताया। इस दौरान विधायक जी ने उरांव समाज के लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान की दिशा में आश्वासन दिया। मौके पर जिला 20 सूत्री क्रियान्वयन समिति सदस्य श्री सुभाष बनर्जी, पुलहातु मुखिया श्री धर्मा तिग्गा, मेरीटोला मुखिया सह पूर्व नप कार्यकारी श्री अध्यक्ष डोमा मिंज, चित्रटोला मुखिया श्री संचू तिर्की, छेदिया कच्छप, विश्वकर्मा टोप्पो, वीरेंद्र तिर्की, पन्ना कच्छप, भैरव खलको, मंगरु कच्छप, कंदरू टोप्पो, गंगा लकड़ा, भीमा मिंज, तेजो कच्छप, भोला कुजूर, मंगल खलको, विजय टोप्पो, संजय कच्छप, जोबरा निमा, शिव टोप्पो, सरिता खलको, शुभम टोप्पो, लीला मुनि कुजूर, किरण मुनिया, ललिता खलको समेत सातों अखाड़ा के उरांव समाज की महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

Amidst the drizzling rain, the foundation stone for the construction of concrete shed at Pulhatu temple in MLA was laid, blankets distributed among the needy.

About Author