Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चौका में कांग्रेसियों ने दिवंगत पूर्व पीएम डॉ0 मनमोहन सिंह के तस्वीर में अर्पित की श्रद्धा सुमन…

Chandil : अनुमण्डल क्षेत्र की चौका मोड़ पर स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में कांग्रेसियों द्वारा शनिवार को शोक सभा आयोजित किया गया । जहाँ दिवंगत पूर्व पीएम डॉ0 मन मोहन सिंह के तस्वीर में सभी श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा दिवंगत के आत्मा शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया।

वहीं उपस्थित पार्टी के सक्रिय सदस्य सुकुमार गोराई ने कहा कि दिवंगत पीएम के सादगीपूर्ण जीवनचर्या और देश की आर्थिक सुधार में योगदान तथा देश की आम जनताओं के लिए शिक्षा का अधिकार, सूचना का अधिकार, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून तथा मनरेगा के तहत सुनिश्चित रोजगार समेत कई प्रमुख कानून बनाने के लिए उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे देशवासी सदा याद रखेंगे ।

इस अवसर पर मनमन सिंह, लाल मोहन महतो, राजू चौधरी, राजाराम महतो, तपन कु0 गोराई, दुर्योधन गोप, मनोज मंडल, अश्विनी मुर्मू, शिव चरण महतो, राम चन्द्र सिंह, मो0 रहमान तथा अशोक प्रामाणिक समेत कई कांग्रेसी उपस्थित थे।

About Author