Categories

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

कांड्रा के अमलगम स्टील के फर्नेश में ब्लास्ट, कोई हताहत नहीं

आदित्यपुर : कांड्रा के अमलगम स्टील के फर्नेश में ब्लास्ट, कोई हताहत नहीं

कांड्रा स्थित अमलगम स्टील कंपनी में शुक्रवार की अहले सुबह 3:30 बजे चार नंबर एसएमएस में ब्लास्ट हो गया है. ब्लास्ट होने के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई. तत्काल दुर्घटना स्थल पर मजदूरों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. इस संबंध में पूछे जाने पर कंपनी के प्रबंधक ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन किसी भी मजदूर के घायल होने से इनकार किया है. कंपनी प्रबंधन मामले में पूरी गोपनीयता बरत रहा है. सूत्रों के मुताबिक इस दुर्घटना में कुछ मजदूर घायल हुए हैं.एक सुपरवाइजर ईचागढ़ निवासी एके सिंह को भागने के क्रम में चोटें भी आई हैं. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है. मामले की जानकारी लेने जब मीडिया कर्मी कंपनी के गेट पर पहुंचे तो सुरक्षाकर्मियों ने चुप्पी साध ली और कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है. बता दें कि आये दिन कंपनी में छोटी-मोटी दुर्घटना होती रहती है. शुक्रवार की सुबह भी ब्लास्ट होने पर इसकी आवाज आसपास के गांव तक सुनी गई है.

About Author