Categories

October 31, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन से लाभान्वित करने हेतु लगेगा कैम्प

जमशेदपुर : समाहरणालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम पीयूष सिन्हा ने मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस जागरूकता रथ के माध्यम से 20 से 22 फरवरी तक जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना कैम्प के बारे में आमजनों को जागरूक किया जायेगा।

इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके तहत 50-60 वर्ष आयुवर्ग की महिलाओं समेत अनुसूचित जनजाति (ST) तथा अनुसूचित जाति (SC) के व्यक्तियों को प्रति माह 1000 रुपये की पेंशन प्रदान की जाएगी है। पूर्व में वृद्धा पेंशन योजना 60 वर्ष की आयु के बाद मिलती थी जिसे राज्य सरकार ने अब उक्त लाभुकों के लिए अहर्ता 50 वर्ष कर दिया है।इस योजना के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए 14 से 19 फरवरी तक जागरूकता रथ के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। 20 से 22 फरवरी तक जिले के सभी प्रखंडों में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना कैम्प का आयोजन किया जाना है।

इन कैम्पों में पात्र लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने में सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे इस योजना का लाभ उठाने के लिए इन कैम्पों में अवश्य भाग लें।इस अवसर पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर राजीव रंजन, अपर उपायुक्त रोहित सिन्हा, निदेशक एनईपी ज्योत्स्ना सिंह, जिला जनसमपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा खलखो तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Author