Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सावधान आदित्यपुर ! थाना रोड आने से पहले हो जाएं सतर्क

अगर आप आदित्यपुर थाना क्षेत्र में रहते हैं और बाजार करने के उद्देश्य से थाना रोड में आते हैं तो सतर्क हो जाएं.ऐसा हम नहीं बल्कि विगत दिनों से घटित हो रहे घटनाओं के चलते लोग कहने को विवश हैं. दरअसल इन दिनों शाम के वक्त आदित्यपुर थाना के सामने सड़क किनारे लगने वाले सब्जी बाजार में मोबाइल चोर गिरोह ने ठिकाना बनाया है. जो सब्जी खरीदने आने वाले लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं.

ताजा घटनाक्रम रविवार 28 मई की है जहां शाम 7 से 8 के बीच थाना रोड पर डेरा जमाए मोबाइल चोर गिरोह ने 8 लोगों को अपना निशाना बनाते हुए उनके मोबाइल फोन चुरा लिए .ताज्जुब की बात है कि थाना गेट से सटे सड़क किनारे सब्जी बेचने के दौरान सभी 8 लोगों के मोबाइल फोन को चुराया गया है. मोबाइल चोर गिरोह का शिकार हुए पीड़ित आदित्यपुर-2 आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत वास्तु विहार कॉलोनी के पास रहने वाले दिलीप अग्रवाल ने बताया कि 28 मई की शाम थाना गेट के पास से उनका मोबाइल चोरों ने चुरा लिया. जिसमें उनके कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे. अब उन्हें भटकना पड़ रहा है. घटना से साफ होता है कि चोरों में पुलिस का तनिक भी खौफ नहीं है. मोबाइल चोरी घटना के पीड़ित सभी लोगों ने अगले दिन थाना पहुंचकर मोबाइल चोरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है.
हालांकि यह कोई पहली घटना नहीं है आए दिन आदित्यपुर थाना रोड और बाजार में मोबाइल चोरी की घटना अब आम है.

 

चोरी होने के बावजूद पुलिस करती है मोबाइल गुम या गिरने की रिपोर्ट दर्ज

मोबाइल चोर गिरोह के शिकार हुए पीड़ित लोगों ने बताया कि वर्तमान में पुलिस द्वारा मोबाइल चोरी संबंधित मामले दर्ज करने के लिए शिकायत फॉर्मेट तैयार कराया गया है. जिसमें पुलिस मोबाइल चोरी के बजाय गिरने अथवा गुम होने कि शिकायत दर्ज करने की बात कहती है. जिसके आधार पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करती है. लोगों ने बताया कि पुलिस एफआईआर प्रक्रिया को जटिल बताते हुए गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहती है.

About Author