Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

Chandil : जहरीले धुएँ में घुटता चौका : स्पोंज आयरन फैक्ट्रियों से त्रस्त जनजीवन, स्थानीयों की सवाल आखिर कब मिलेगी राहत ?

. बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

सरायकेला : सरायकेला-खरसवाँ जिले के चौका थाना क्षेत्र में स्पोंज आयरन कारखानों से फैल रहे जहरीले काले धुएँ को लेकर गंभीर चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि क्षेत्र में संचालित कारखानों की चिमनियों से लगातार जहरीला धुआँ और धूल उत्सर्जित किया जा रहा है, जिससे पूरा इलाका प्रदूषण की चपेट में आ गया है।

स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि आसपास के घरों और आंगनों में प्रतिदिन सुबह धूल की मोटी परत जम जाती है। पेड़-पौधे, जलस्रोत और घरों की छतें तक काले कणों से ढक चुकी हैं। लोगों को आंखों में जलन, त्वचा में खुजली और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता गुरू चरण साव

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता गुरु चरण साव ने इस मुद्दे पर गहरी निराशा जताते हुए कहा कि अब तक न तो जनप्रतिनिधियों ने विधानसभा या संसद में इस गंभीर समस्या को उठाया है और न ही प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाने पर उन्हें कई बार धमकियों और परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

हालांकि, उनके मन में अब भी उम्मीद की एक किरण है कि कोई ईमानदार अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाएगा।

अब सवाल यह है कि आखिर कब तक चौका के लोग इस जहरीले प्रदूषण में जीने को मजबूर रहेंगे? और कब प्रशासन जागेगा?

About Author

Leave a Reply