Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

CM हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष पेश होने के लिए तैयार, पर रखी ये शर्त

रांची – बड़ी खबर आ रही झाखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष पेश होने के लिए फिर से तैयार हो गए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने जगह और तारीख भी ईडी को बता दिया है। CM हेमंत ने ईडी को मेल भेजकर सूचित किया है कि वे 31 जनवरी को दिन के एक बजे सीएम आवास में पूछताछ के लिए उपलब्ध होंगे। बताया जा रहा है कि सोरेन की ओर से इस संबंध में ईडी के रांची स्थित जोनल कार्यालय में चिट्ठी भी भेजी गई है।

ईडी ने सोरेन को दसवीं बार भेजे गए समन में उनसे पूछा था कि वे 29 से 31 जनवरी के बीच किस समय और किस स्थान पर पूछताछ के लिए उपलब्ध होंगे। ईडी ने यह भी कहा था कि अगर वे नहीं आएंगे, तो हम आपके पास आएंगे। सोरेन ने इस पर सोमवार को जवाब भेजा है।इससे पहले सोमवार को ईडी की टीम दिल्ली में शांति निकेतन स्थित झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची। यह साफ नहीं हो पाया है कि वहां ईडी की टीम की सीएम से मुलाकात हुई या नहीं। सोरेन 27 जनवरी की शाम आठ बजे चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली गए थे, तब से वे वहीं हैं।नई दिल्ली में सीएम के आवास पर ईडी की दबिश की खबर जैसे ही सामने आई, रांची में सियासी हलचल बढ़ गई। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के ज्यादातर विधायक सीएम हाउस पहुंचे। यहां दोपहर तीन बजे से उनकी बैठक जारी है। बैठक में इस बात पर विमर्श चल रहा है कि अगर ईडी की ओर से सोरेन के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है, तो सत्तारूढ़ गठबंधन की रणनीति क्या होगी।रांची में सीएम आवास के बाहर और अंदर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

राज्य के ब्यूरोक्रेसी के गलियारे में भी हलचल है। रांची में भाजपा दफ्तर, राजभवन और अन्य संवेदनशील स्थानों पर फोर्स की तैनाती की गई है।बता दें कि, रांची के बड़गाईं अंचल में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास पर जाकर उनसे सात घंटे तक पूछताछ की थी। ईडी इस मामले में उनसे कई और बिंदुओं पर पूछताछ करना चाहती है।

About Author