Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

35 वर्षीय दिलीप दंडपात ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत माझीटोला निवासी 35 वर्षीय दिलीप दंडपात ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी परिजनों को मंगलवार सुबह तब हुई जब दिलीप की पत्नी उसे चाय देने के लिए कमरे में पहुंची. उसने पाया कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है. पीछे वेंटिलेटर से झांक कर देखा तो दिलीप फंदे से लटका हुआ था. पड़ोसियों की मदद से दिलीप को फंदे से उतारकर उसे तत्काल टीएमएच पहुंचाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. दिलीप ईट-बालू का सप्लायर था. उसे एक आठ साल की बेटी और नौ माह का एक बेटा है. परिजनों के अनुसार वह सोमवार रात 11 बजे घर आया और खाना खाने के बाद दूसरे कमरे में सोने चला गया. सूबह जब पत्नी चाय देने के लिए कमरे में पहुंची तो कमरा अंदर से बंद पाया काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी जब दिलीप ने दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी ने पीछे वेंटिलेटर से झांक कर देखा. दिलीप ने चादर के सहारे फांसी लगाई थी. परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पा रहे है.

Advertisement –

 

About Author