Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

चर्चा ही चर्चा : ईचागढ़ विस की मतदाताओं ने इसबार कर रखी उनके सिर पर ताज पहनाने की तैयारी..

Seraikella : राज्य की विधानसभा आम चुनाव की प्रथम चरण में 43 विधानसभा की मतदान बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। बता दें कि गत मंगलवार तक ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में किसी पार्टी या प्रार्थी विशेष की चर्चा बिल्कुल न के बराबर ही था।

लेकिन चुनाव के पश्चात वृहस्पतिवार को देखा गया कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की कई जनबहुल इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं की आपस में चुनावी समीकरण को लेकर जमकर चर्चा होने लगी। लोगों की निगाहें गठबंधन दल या प्रतिष्ठित नेताओं से अधिक निर्दलीय नेताओं पर टिकी है। इसपर ही क्षेत्र में चर्चा है कि निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में भले ही परिणाम अच्छा न हो लेकिन अच्छे से अच्छे प्रार्थियों का समीकरण को जरूर विगाड़ के रख देंगे।

वहीं कुकड़ू प्रखण्ड क्षेत्र में भी मतदान के पूर्व दिन चर्चा हो रही थी कि क्षेत्र से किसी पार्टी विशेष का बेहतर परिणाम आने की उम्मीद लगाए बैठा था पर आज चर्चा होने लगी कि कोई निर्दलीय उम्मीदवार ने मतदाताओं के बीच सेंधमारी ऐसा किया कि जोलोग बेहतर परिणाम की आश लगा बैठा है उसका मुंह में पानी फेर देंगे।

ईचागढ़ में चर्चा है कि बीते चुनावी घोषणा पर कोई एक भी बात नहीं की जिस कारण लोगों के मन में तरह तरह का विचार आने लगा जिससे मतदान के दिन अधिकतर मतदाताओं ने अपना निर्णय को ही बदल दिया। नीमडीह प्रखंड क्षेत्र भी इस मामले में काफी दिलचस्प रहा और दिनभर कई जगहों पर यही चर्चा होने लगा की इसबार मतदान के पूर्व दिन संध्या में प्रभावी प्रार्थि की समर्थक और मतदाताओं के बीच एक विशेष निर्दलीय उम्मीदवार की समर्थकों ने सेंधमारी कर दिया कि क्षेत्र की सारा समीकरण को ही तोड़ मरोड़ कर रख दिया।

कुल मिलाकर स्थिति यही बयां करती है की इसबार ईचागढ़ विधानसभा से जिस प्रार्थि के सिर पर ताज होगी उसे भले ही आशातीत परिणाम प्राप्त न हो।

About Author