Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने जिला संपर्क केंद्र एवं 1950 कॉल सेंटर का किया निरीक्षण, प्राप्त शिकायतों एवं उनके निष्पादन की ली जानकारी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

# POLL DAY 25 MAY 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर समाहरणालय में आम नागरिकों व मतदाताओं की सुविधा के लिए कार्यरत जिला संपर्क केंद्र (DCC) एवं 1950 टोल फ्री हेल्पलाइन कॉल सेंटर का जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होने संपर्क केन्द्र की व्यवस्था, प्राप्त शिकायतों एवं निष्पादन के अधतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की । मौके पर मौजूद उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अबतक 1413 शिकायतों का निराकरण 1950 टोल फ्री नंबर के माध्यम से तथा 704 लोगों ने संपर्क केन्द्र पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाया है ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संपर्क केन्द्र कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए आमजनों/मतदाताओं से प्राप्त शिकायतों का ससमय निष्पादन एवं संतोषजनक समाधान करने का निर्देश दिया । उन्होने कहा कि 1950 कॉल सेंटर के लिए निर्धारित समय तक कर्मी मुस्तैदी से रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें ।

1950 टॉल-फ्री नम्बर सभी निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए “First point of call” के रूप में कार्य करती है। यह सेवा मतदाताओं को सूचना, फीडबैक, सुझाव और शिकायत की सुविधा हेतु स्थापित है जिसके अंतर्गत मतदाता का सत्यापन, मतदान केंद्र के बारे में पूछताछ, चुनाव के बारे में पूछताछ, ईवीएम के बारे में पूछताछ, मतदान की तारीखों के बारे में पूछताछ, सी-विजिल पर पूछताछ, फॉर्म जमा करने की स्थिति के बारे में पूछताछ व अन्य चुनाव संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । पूर्वी सिंहभूम जिलावासियों को 1950 टोल फ्री नंबर पर संपर्क करने के लिए 0651-1950 डायल करना होगा, 0651 जिला का एसटीडी कोड है ।

About Author