Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

स्वास्थ्य मंत्री ने 6 करोड़ 21 लाख 63 हजार 120 ₹ के विकास कार्य धरातल पर उतारा

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विधायक निधी के कुल 129 योजनाओं (कुल प्राक्कलित राशि 6 करोड़ 21 लाख 63 हजार 120 रुपए) का विधिवत शिलान्यास कर क्षेत्र में विकास कार्य धरातल पर उतारने हेहू सौगात दिया.विदित हो मानगो नगर निगम अन्तर्गत 82 योजनाएं (3 करोड़ 45लाख 28 हजार 670 रुपए) एवं जमशेदपुर अक्षेस अन्तर्गत 47 योजनाएं (2 करोड़ 76 लाख 34हजार 450 रुपए) कुल योजनाओं का शिलान्यास किए.शिलान्यास के उपरांत अपने संबोधन में स्वास्थ्थ मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा क्षेत्र को समस्या विहीन करना पहली प्राथमिकता है

उसी कड़ी में आज का ये शिलान्यास कार्यक्रम है! क्षेत्र के जनता ,माताओं -बहनों कि सहूलियतों और उनके ज्वलंत समस्यायों को ध्यान में रखते हुए क्रमवार समस्यायों का निदान किया जा रहा, इसके अतिरिक्त मानगो को जाम मुक्त बनाने हेतू फ्लाई ओवर बनाने का काम जल्द ही शुरू होगा! जमशेदपुर पश्चिम कि सड़कों पर यातायात का अतिरिक्त भार को देखते हुऐ सड़को का चौड़ीकरण का काम, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, ई कचड़ा संग्रह केंद्र ,क्षेत्र के साफ -सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा.

इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से विधायक प्रतिनिधि प्रभात ठाकुर, मनोज झा,बबन शुक्ला,बिजेंदर तिवारी ,कैलाश रजक,जय प्रकाश साहू,संजय तिवारी,माजिद अख्तर,संजय ठाकुर,बिलाल गुफरानी, जितेंद्र सिंह,राजेश रजक ,अमित कुमार ,सुमित सोनकर ,राकेश जयसवाल,शिल्पी चक्रवर्ती, रवि दुबे ,इरशाद हैदर,मनोज भगत, पंकज अग्रवाल,दुर्गा सिंह, धनु महतो, सहित क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता और विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे!

About Author