Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

ICHAGARH : पातकुम-सालबनी सड़क निर्माण में लापरवाही, कलवर्ट टूटने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

SERAIKELLA : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम से सालबनी तक बन रही नई सड़क निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तीन महीने पहले निर्माण कार्य शुरू करने के नाम पर पुराने कलवर्ट को तोड़ दिया गया, लेकिन आज तक उसका पुनर्निर्माण नहीं हो सका। अब बारिश के इस मौसम में सड़क की हालात और भी बदतर हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि लुसाडीह, कुंजवन, काशीडीह, बूंदालौंग, धातकीडीह समेत सालबनी के ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते में गड्ढे और पानी भराव के कारण कई बार दुर्घटना की नौबत भी आ चुकी है।

इस मामले को लेकर ईचागढ़ के पीएलवी कार्तिक गोप ने सक्रिय पहल की। उन्होंने बताया कि जब ठेकेदार द्वारा कलवर्ट को तोड़ा गया था, तभी यह आश्वासन दिया गया था कि जल्द नया निर्माण किया जाएगा, लेकिन अब तक सड़क निर्माण की दिशा में पहल करने की वजाय संवेदक चुप्पी साधे हुए है । उन्होंने यह भी कहा कि इस समस्या से ईचागढ़ के वीडियो को भी अवगत कराया गया था, परन्तु केवल आश्वासन मिलता रहा।

हालांकि गत गुरुवार को पीडब्ल्यूडी के एसडीओ ने जल्द कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया है। अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि सड़क निर्माण जल्द पूरा होगा।

इस जनहित कार्य में पीएलवी कार्तिक गोप की सक्रियता की सराहना करते हुए प्रभावित गांवों के लोगों ने उनके प्रयासों की सराहना की है ।

About Author