ICHAGARH : पुत्री टीना की बारहवीं जन्मदिन पर रक्तदान कर पीएलवी कार्तिक गोप ने इसे अविस्मरणीय पल बनाया…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
SERAIKELLA : सरायकेला-खरसवाँ जिले की ईचागढ़ थानांतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ईचागढ़ के नजदीक स्थापित पातकुम पंचायत भवन में बुधबार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
विदित हो कि उपायुक्त सह अध्यक्ष नीतीश कुमार सिंह के सानिध्य एवं मारदर्शन में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, सरायकेला-खरसवाँ द्वारा ” महा रक्तदान शिविर ” का आयोजन किया गया। जहाँ आस पास के लोगों में स्वेच्छा से रक्तदान करने की उत्सुकता देखी गई। इस दौरान टीना कुमारी गोप की जन्मदिन को एक अविस्मरणीय पल बनाने की उद्देश्य से उनकी पिता पीएलवी कार्तिक गोप ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया।
वहीं इस संवंध में पूछे जाने पर श्रीगोप ने बताया कि 18 जून को उनके पुत्री टीना कुमारी की 12 वीं जन्मदिन मना रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री की जन्मदिवस को एक अविस्मरणीय पल बनाने के लिए ही अन्य दिनों की अपेक्षा प्रतिवर्ष विशेषकर 18 जून को रक्तदान करने का निर्णय लिया। उन्होंने यह भी बताया कि थैलेसीमिया से पीड़ित रोगियों के लिए एवं सड़क दुर्घटना में कोई गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के लिए हो या तो आपातकालीन स्थिति में किसी के लिए हो जिन्हें तत्काल रक्त की आवश्यकता होती है।
इसलिए कहीं भी और भले ही किसी के द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित हो इसे देखकर सभी को निःसंकोच होकर शिविर में जाकर रक्तदान कर मानवता का परिचय देना चाहिए। इस दौरान शिविर में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों एवं मुखिया राखोहरी सिंह मुण्डा ने पुत्री टीना कुमारी की जन्मदिवस पर बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना किये साथ ही पीएलवी कार्तिक गोप की इस विचार की सराहना की।
