Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जगन्नाथपुर में सात दिवसीय श्रीकृष्ण जन्मोत्सव सह जन्माष्टमी पूजा 04 सितंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में

सरायकेला-खरसावां, 25 अगस्त, 2026, मंगलवार(भाग्य सागर)

सरायकेला प्रखंड अंतर्गत जगन्नाथपुर के रांगाटांड स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में गौड़ समाज द्वारा भव्य रूप से जन्माष्टमी पूजा सह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी किया जाएगा. क्षेत्रीय गौड़ समाज के तत्वाधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 04 सिंतबर को जन्माष्टमी पूजा के साथ शुरू होगी. जगन्नाथपुर (महालिमोरूप) के रांगाटांड में विगत 20 वर्षो से आयोजित होने वाले सात दिवसीय जन्माष्टमी पूजा एवं मेला के सफल आयोजन को लेकर आयोजन कमेटी द्वारा श्रीकृष्ण मन्दिर परिसर की साफ-सफाई की गई.
आयोजक समिति के अध्यक्ष नागेश्वर प्रधान ने बताया 04 सितंबर को संध्या 06 बजे जन्माष्टमी पूजा पंडाल का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराई करेंगे. जन्माष्टमी पूजा रात्रि 09 बजे से शुरू होगी जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोपरांत तक जारी रहेगी. 05 सितंबर संध्या 06 बजे मेला का उद्घाटन गौड़ सेवा संघ के केंद्रीय पदाधिकारी करेंगे.

इस समारोह में महालीमोरूप क्षेत्र के गौड़ बहुल क्षेत्र से 2026 में मैट्रिक, इंटर, ग्रेजुएशन एवं पोस्ट ग्रेजुएशन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले तथा अन्य क्षेत्रों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र -छात्राओं व बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावे 06 सितंबर को संध्या 07 बजे कृष्ण रूप सज्जा, 07 सितंबर संध्या 08 बजे मटकी फोड़,08 सितंबर संध्या 07 बजे शंख ध्वनि, 09 सितंबर संध्या 07 बजे कृष्ण गीत, संगीत व भजन प्रतियोगिता का आयोजन होगा जबकि 10 सितंबर को संध्या 08 बजे प्रतिमा विसर्जन के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का समापन होगा.
मेला में मनोरंजन के साधन, मीना बाजार, इलेक्ट्रिक झूला, इलेक्ट्रिक नाव, ब्रेक डांस बुगी बुगी के साथ कॉस्मेटिक की दुकानें रहेगी. मेला के सफल आयोजन को अंतिम रूप देने में क्षेत्रीय गौड़ समाज व आयोजक समिति के पदाधिकारी सक्रिय हैं.

आयोजक समिति…
अध्यक्ष- नागेश्वर प्रधान,कार्यकारी अध्यक्ष- कृष्ण कुमार प्रधान, सचिव -हेमसागर प्रधान, कोषाध्यक्ष- जगन्नाथ प्रधान, प्रवक्ता- उमाकांत प्रधान, देवीदत्त प्रधान,भरत प्रधान, उपाध्यक्ष-विष्णु प्रधान, संजय प्रधान, तरुण प्रधान, जहरलाल प्रधान, अजीत प्रधान, राजेन्द्र प्रधान, उपसचिव -गोपीनाथ प्रधान, अर्जुन प्रधान, यशवंत प्रधान, प्रकाश, आशुतोष, आशीष प्रधान एवं सलाहकार समिति में रामनाथ होता, कुलदेव प्रधान, भैरव प्रधान, मकरध्वज प्रधान, शम्भूनाथ प्रधान, सहदेव प्रधान व अन्य शामिल है.

About Author

Leave a Reply