Categories

Recent Posts

November 4, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

टाटा संस के वाइस प्रेसिडेंट समेत सभी वरीय अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर की श्रद्धा सुमन अर्पित

*जमशेदजी नसरवानजी टाटा की जयंती : टाटा स्टील परिसर में टाटा संस के वाइस प्रेसिडेंट समेत सभी वरीय अधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर की श्रद्धा सुमन अर्पित*

जमशेदपुर : लौहनगरी में जमशेदजी नसरवान जी टाटा साहब की जयंती हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया जा रहा है. 2 मार्च को देर शाम लाइटिंग का विधिवत उद्घाटन हुआ और आज अहले सुबह से टाटा स्टील कंपनी परिसर में जमशेदजी नसरवानजी टाटा साहब के आदम कद प्रतिमा पर टाटा संस के वाइस प्रेसिडेंट लौवल एन टाटा ने पुष्प माला चढ़ा कर श्रद्धा सुमन अर्पित की
वहीं इस मौके पर टाटा स्टील के सीईओ टीवी नरेंद्रन, टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी सहित रुचि नरेंद्र, डेज़ी ईरानी एवं यूनियन के नेताओं ने टाटा साहब की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया.
इस अवसर पर पोस्टल पार्क में भी जेएन टाटा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. जुस्को के एमडी ऋतुराज सिन्हा, जुस्को के कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने जेएन टाटा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं शहर की सामाजिक संस्था ने टाटा साहब को झांकी निकाल कर श्रद्धांजलि दी.
आम जनता को संबोधित करते हुए नोएल टाटा ने टाटा कंपनी की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि अपना जमशेदपुर पूरे विश्व में नाम कर चुका है. साथ ही स्वच्छ भारत मिशन हो या स्टील की दुनिया सभी उपलब्धियां और नई सौगात भी जमशेदपुर को मिलेगी इसकी भी घोषणा की

About Author