Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर नया कोर्ट परिसर में बार संघ भवन के पास पेवर्स ब्लाॅक अधिष्ठापन और सौंदर्यीकरण कार्य तथा पार्क का किया उद्घाटन

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर नया कोर्ट परिसर में बार संघ भवन के पास विधायक निधि से 7 लाख 23 हजार रु. की लागत से निर्माण किए गए पेवर्स ब्लाॅक अधिष्ठापन और सौंदर्यीकरण कार्य तथा पार्क का उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात श्री राय ने अधिवक्ताओं के साथ वार्ता की। श्री राय ने बार भवन के लाईबे्ररी का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि वे लाइबे्ररी को और बेहतर बनाने में सहयोग करेंगे। इसके लिए पुस्तकें और अन्य सामग्रियाँ उपलब्ध कराने की बात कही। श्री राय ने कोर्ट परिसर में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन से बात करने की बात भी कही।

मौके पर राज्य बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला, अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, अजीत कुमार अम्बाष्ट, त्रिलोकी नाथ ओझा, हरेन्द्र सिंह चैहान, रंजनधारी सिंह, अर्जुन सिंह, जन्मेजय सिंह, संजय कुमार सिंह, मोहम्मद कासिम, रवि शंकर त्रिपाठी, सिद्धार्थ शंकर दुबे के साथ बार काउंसिल के सदस्यगण एवं अधिवक्तागण मौजुद थे।

About Author