Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

गढ़वा,सरायकेला,रांची और लातेहार में सौंपा गया ज्ञापन

अजय सिन्हा की संदेहास्पद मौत के बाद रांची जिला ग्रामीण कमेटी के द्वारा तमाड़ विधायक तथा बुंडू एसडीओ को जबकि गढ़वा और सरायकेला-खरसंवा में डीडीसी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन.

रांची:लातेहार के युवा पत्रकार और राष्ट्रीय नवीन मेल के ब्यूरो चीफ अजय सिन्हा की संदेहास्पद मौत के बाद रांची जिला ग्रामीण कमेटी के द्वारा आज AISMJWA के बैनर तले तमाड़ विधायक विकास मुंडा तथा बुंडू अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया.
AISMJWA के जिला तथा प्रमंडल कमिटी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. जिला अध्यक्ष अमित दत्ता ने तमाड़ विधायक से कहा कि वह मुख्यमंत्री को इस सन्दर्भ में पत्राचार कर सीआईडी जांच कराएं.

पत्रकारों के साथ इस तरह की घटना संगठन कतई बर्दास्त नहीं करेगा.विधायक ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री को पत्राचार कर सीआईडी जांच की मांग को लेकर अवगत कराएंगे.
मौके पर प्रमंडल प्रभारी दिनेश बनर्जी,जिला महासचिव कमलेश दुबे,जिला उपाध्यक्ष हराधन लोहरा, नेपाल नायक,सुभम हल्दार,रोहित राम सहित कई पत्रकार शामिल हुए.

गढ़वा में ऐसोसिएशन के प्रमंडल अध्यक्ष सत्यम जायसवाल और सरायकेला-खरसंवा में प्रमंडल प्रभारी अजय महतो के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है.सरायकेला में ऐसोसिएशन के शहरी जिला अध्यक्ष गोलक बिहारी,ग्रामीण जिला अध्यक्ष रविकांत गोप,सुमन मोदक सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे.
कल और परसों भी राज्य के विभिन्न जिलों में मुख्यमंत्री के नाम ऐसोसिएशन द्वारा सौंपा जाएगा ज्ञापन.

About Author