झूठे वादों से अब कोई बरगला नहीं सकता, परिवर्तन में एनडीए ईचागढ़ विधानसभावासीओं के साथ है : सुदेश महतो

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055(wa)
Chandil : आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीति दल के अपने अपने प्रत्याशी के पक्ष में दल की शीर्ष नेता एवं दल विशेष कद्दावर नेताओं ने मिलकर बारी बारी से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों मे सभा का आयोजन किया जा रहा है। वहीं मंगलबार को चाण्डिल प्रखण्ड क्षेत्र की घोडानेगी छाता मेला मैदान में एनडीए द्वारा सभा का आयोजन किया गया जहाँ एनडीए गठबंधन समर्थित प्रत्याशी हरेलाल महतो के पक्ष में चुनाव प्रचार में पूर्व डिप्टी सीएम सुदेश महतो शरीक हुए एवं सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश आजादी के बाद अब तक जो काम नहीं हुआ वह एनडीए सरकार पाँच साल में कर दिखाएंगे।

चुनाव में नेता क्षेत्र की विकास को लेकर तमाम बड़ी बड़ी बातें करते है, और वह सभी झूठा वादा कर आम जनताओं को बरगलाकर कोई जीत हासिल तो कर लेता है लेकिन जनता से किये वादे को भूल जाते है और तब भोले भाले जनता स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर बेवस की तरह चुप रह जाता है ।
उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन अपने पाँच साल कार्यकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए, राज्य में विस्थापन आयोग बना की नहीं और चुनाव में किये वादे को पूरा किया कि नहीं आम जनता को बताना चाहिए तथा ईचागढ़ विधानसभा के लिए किए चुनावी वादों को पूरा किया कि नहीं यह ईचागढ़ विधानसभावासियों को बताना चाहिए। झूठ का सहारा लेकर राजनीति अब ईचागढ़ में चलनेवाला नहीं है, इसलिए कि चाण्डिल डैम विस्थापित अब सजग हो गए है, जिसे और छला नहीं जा सकता।
मौके पर उन्होंने बताया कि एनडीए सरकार आते ही चाण्डिल डैम विस्थापितों की स्थायी समाधान निकालकर हरेक विस्थापितों को उनके हक और अधिकार दिलाया जाएगा साथ ही चाण्डिल डैम का पानी हरेक किसानों की खेत तक पहुंचाया जाएगा। ईचागढ़ की जनता 23 नवंबर को बता देंगे की एनडीए प्रत्याशी हरेलाल महतो में कितना दम है और ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की विकास में उनका क्या योगदान है। मौके पर भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष देवाशीष राय, अनिता पारित, राकेश वर्मा, पप्पू वर्मा, आरती सिंह समेत सभा मे काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
