Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

Israel Iran War : पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत की. उनसे वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की. हालिया घटनाक्रम को लेकर भारत ने अपनी चिंताएं व्यक्त कीं और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए.

कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की हुई बैठक

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में रविवार शाम कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक हुई. इसमें पश्चिम एशिया की बिगड़ती स्थिति की समीक्षा की गई. समिति को 28 फरवरी को ईरान पर हुए हवाई हमलों और उसके बाद कई खाड़ी देशों में बढ़े तनाव की जानकारी दी गई. क्षेत्र में रह रहे बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई गई.

मोदी के राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी के दो दिवसीय दौरे के बाद रात लगभग साढ़े नौ बजे दिल्ली पहुंचने के तुरंत बाद सीसीएस की बैठक आयोजित की गई. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत समिति के सदस्य उपस्थित थे.

About Author

Leave a Reply