. Seraikella | Chandil : एनएच-33 पर धूल हटाने का कार्य शुरू, सड़क किनारे जमी धूल और कंकड़ साफ करने में जुटी एनएचएआई…

( खबर का असर ) : 12 जुलाई को ‘सूर्योदय संवाद’ में प्रमुखता से प्रकाशित हुई थी धूल प्रदूषण की समस्या; अब एनएचएआई द्वारा सफाई अभियान जारी।
बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
सरायकेला : 25 जुलाई, 2026, शनिवार : चांडिल अनुमण्डल क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) पर उड़ती धूल और सड़क किनारे जमा धूल एवं कंकड़ से आम लोगों को हो रही परेशानी को लेकर 12 जुलाई को ” सूर्योदय संवाद ” ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद शनिवार को एनएचएआई द्वारा सड़क किनारे जमा धूल और कंकड़ को हटाने का कार्य मशीनों तथा श्रमिकों की सहायता से किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस सफाई अभियान से सड़क पर धूल का स्तर कम होने और आवागमन को अधिक सुरक्षित एवं सुगम बनाने में सहायता मिलने की उम्मीद है।
.

” सूर्योदय संवाद ” समय-समय पर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रदूषण नियंत्रण जैसे जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाता रहा है। जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पाठकों और दर्शकों का निरंतर सहयोग एवं समर्थन ऐसे विषयों को प्रभावी ढंग से सामने लाने के लिए प्रेरित करता है।
यदि संबंधित एजेंसियाँ नियमित रूप से सड़क की सफाई एवं रखरखाव का कार्य जारी रखें, तो धूल प्रदूषण में कमी लाने के साथ-साथ आम नागरिकों को भी राहत मिल सकती है।
