SERAIKELLA : रामगढ़ में विहिप की प्रांतीय बैठक में सरायकेला-खरसावां जिले के नये पदाधिकारियों के की गई घोषणा…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)
SERAIKELLA : विश्व हिन्दू परिषद की प्रांत स्तरीय बैठक गत रविवार को रामगढ़ में संपन्न हुई, जिसमें प्रदेश अधिकारी देवी सिंह, मिथिलेश्वर मिश्रा, एवं बजरंग दल संयोजक रंगनाथ महतो आदि के उपस्थिति में विभिन्न दायित्वों के लिए नवीन पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
बैठक में सरायकेला-खरसावां जिले के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों की घोषणा की गई:…
जिला कोषाध्यक्ष – श्री मोनीलाल महतो
जिला सेवा प्रमुख – श्री संजय चौधरी
जिला गौ रक्षा सह प्रमुख – श्री बिट्टू शतपति
जिला मातृशक्ति सह प्रमुख – सुश्री पिंकी हांसदा
जिला दुर्गा वाहिनी सह संयोजिका – सुश्री बर्णाली हालदार
इस संबंध में जानकारी देते हुए विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री उमाकांत महतो ने बताया कि संगठन द्वारा घोषित सभी नये दायित्वधारी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवगठित टीम संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाएगी।
श्री महतो ने यह भी कहा कि संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक सरोकारों की दिशा में यह नव गठित दल अहम भूमिका निभाएगी।
