Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

SERAIKELLA : सरायकेला-खरसवाँ जिला को मिला नया डीसी, नीतीश कुमार सिंह आज से पदभार संभाला…

SEARIKELLA : भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नितीश कुमार सिंह ने मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से पदभार लिया।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर मजबूती से उतारना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जिले के वर्तमान योजनाओं को और अधिक प्रभावशाली ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई।

उन्होंने कहा कि यह जिला आदिवासी बहुल है यहां कई कंपनियां कार्यरत हैं लेकिन इसके साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य का मुद्दा भी उतना ही अहम है। रोजगार सृजन और लोगों की आय बढ़ाना मेरी प्राथमिकता रहेगी। श्री सिंह ने कृषि क्षेत्र के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि जिले में कृषि को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

विदित हो कि नितीश कुमार सिंह इससे पूर्व भी राज्य के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक अनुभव प्राप्त कर चुके हैं और उनकी छवि एक जमीनी और जनसंवेदनशील अधिकारी के रूप में रही है। जिलेवासियों को अब उनसे विकास और जनहित की योजनाओं में नई ऊर्जा की उम्मीद है।

About Author