Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला : नगर भवन में 30 नवंवर को आयोजित होगी ” आकांक्षा ” कार्यक्रम…..

Seraikella : जिला कार्यक्रम के तहत 30 नवंबर को एक दिवसीय सेमिनार कार्यक्रम “आकांक्षा” विंग ऑफ अस्पिरेशन का होगा आयोजन ।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त ने की बैठक ।

युवा विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं सुनहरे भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय सेमिनार “आकांक्षा” विंग ऑफ अस्पिरेशन कार्यक्रम नगर भवन, सरायकेला में आगामी 30 नवंबर को आयोजित होगी । कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला ने समाहरणालय सभागार में संवंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न कोषांग का गठन किया गया है। समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने नगर भवन परिसर एवं आस-पास में साफ-सफाई, पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था, यातायात परिचालन तथा वाहन पार्किंग, सज्जो-सज्जा आदि के सम्बन्ध में बिंदुवार चर्चा करते हुए सम्बन्धित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौपकर सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम में अतिथियों के आवागमन तथा उनके आवासन को लेकर कार्य योजना निर्धारित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न विद्यालय, महाविद्यालय तथा अन्य संस्थानों से आने वाले इच्छुक छात्र-छात्राओं के आवागमन हेतु आवश्यकतानुसार वाहन की व्यवस्था तथा विधि व्यवस्था संधारण को लेकर सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर लें, सभी मुख्य चौक चौराहो पर पुलिस बल तथा मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रुप से निदेशक डीआरडीए डॉ अजय तिर्की, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला सदानंद महतो, जिला योजना पदाधिकारी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सिविल सर्जन एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

About Author