Categories

November 1, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला-खरसावां जिले में विगत दो माह से जारी है समान्य से अधिक वर्षापात

सरायकेला-खरसावां, 01,सितंबर,2026,
मंगलवार(भाग्य सागर)

सरायकेला-खरसावां जिले मे विगत जुलाई एवं अगस्त माह में समान्य से अधिक वर्षापात दर्ज किया गया है, जिसके कारण खेत नदी एवं नाले पानी से लबालब भर गए हैं. साथ ही विभिन्न प्रकार से जन जीवन प्रभावित भी होने लगा है.
जिला कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार जुलाई 2026 में समान्य 2278.9 मिमी के अपेक्षा 2742.3 मिमी वर्षापात दर्ज किया गया है. लगभग यही निरंतरता अगस्त माह में भी समान्य 2872.5 मिमी के अपेक्षा 3228.1 मिमी
वर्षापात दर्ज किया गया है.
जिले में अगस्त माह का वर्षापात प्रखंडवार इस प्रकार रहा..

सरायकेला-257.6 मिमी, गम्हारिया -368.8 मिमी, खरसावां- 497.2 मिमी, राजनगर-459 मिमी, ईचागढ-388.2 मिमी, कुकडु-446.8 मिमी, नीमडीह-374 मिमी एवं चांडिल -436 मिमी वर्षापात दर्ज किया गया है. हालांकि तकनीकी कारणों से जिले के एक प्रखंड का वर्षापात ज्ञात नहीं है.

अतिवृष्टि के कारण किसान सहित सभी तबके के लोगों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.
अब तक किसी बड़े नुकसान की जानकारी नहीं है, लेकिन नदी के बाढ़ से कुछ छोटे पुलियों के डूबने से समय-समय पर कुछ मार्ग अवरुद्ध होते रहे.
निरन्तर बारिश से कच्चे घरों की दीवार दरकने लगे हैं.
नदी के बहाव के साथ करैत एवं गेहुंवन सहित तरह तरह के विषैले सांप एवं बिच्छु भी नदी किनारे के रिहायशी क्षेत्रों मे काफी संख्या में देखे जा रहे हैं.

About Author

Leave a Reply