Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सरायकेला टाउन हॉल की बुकिंग अब ₹40,000 में नगर पंचायत की चौथी बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय

सरायकेला-खरसावां, 31,अगस्त, 2026, सोमवार(भाग्य सागर):

सरायकेला नगर पंचायत की चौथी बोर्ड बैठक सोमवार को न पं अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वार्ड पार्षदों के सुझावों पर सकारात्मक एवं विस्तृत चर्चा करते हुए शहर के विकास तथा आम नागरिकों को बेहतर एवं सस्ती सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

जिसमें मुख्य है टाउन हॉल बुकिंग का किराया ₹55,000 से घटाकर ₹40,000 किया गया,नई दर लागू होने से शादी-विवाह, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं अन्य आयोजनों में आम और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी।
इसी प्रकार सेप्टिक टैंक सफाई मशीन/वाहन का शुल्क ₹6,000 से घटाकर ₹3,000 कर दिया गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि हर वर्ग को नगर पंचायत की सुविधाएं आसानी एवं उचित दर पर उपलब्ध हों, इसी उद्देश्य से चुनाव के दौरान जनता से किए गए एक-एक वादे को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है। सीमित संसाधनों एवं मानव बल के बावजूद नगर पंचायत बोर्ड पारदर्शी व्यवस्था, बेहतर नागरिक सुविधाओं और सभी वार्डों के समान विकास के लिए कृतसंकल्पित है।उन्होंने बताया वर्षों से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। शहरवासियों से नगर पंचायत के प्रयासों में सहभागी बनने की उन्होंने अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ, सुंदर और विकसित सरायकेला केवल नगर पंचायत के प्रयास से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से संभव है। नागरिक पानी की बर्बादी रोकें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें और आपातकाल में एक-दूसरे की सहायता के लिए आगे आएं।

बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि, वार्ड संख्या-1 के पार्षद उत्तम मोहंती, वार्ड संख्या-2 के पार्षद विक्रम मोदक, वार्ड संख्या-3 की पार्षद ज्योति साहू, वार्ड संख्या-4 की पार्षद सुषमा तिउ, वार्ड संख्या-5 के पार्षद गौतम नायक, वार्ड संख्या-6 की पार्षद बबीता कमिला, वार्ड संख्या-7 की पार्षद सविता पटनायक, वार्ड संख्या-9 के पार्षद वरुण साहू तथा वार्ड संख्या-10 की पार्षद शांति गोडसेरा सहित कार्यपालक पदाधिकारी विपुल सनी, सिटी मैनेजर सुमित सुमन, देवाशीष प्रधान, संबंधित अभियंता एवं नगर पंचायत के कर्मचारी बैठक में उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply