Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

राइजिंग पाइप से सरायकेला में जलापूर्ति शुरूनगरवासियों को वर्षों पुरानी समस्याओं से मिलेगी निजात – मनोज चौधरी

सरायकेला-खरसावां, 27अगस्त 2026, गुरुवार (भाग्य सागर)

सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को नियमित एवं सुदृढ़ करने की दिशा में नवनिर्वाचित बोर्ड की महत्वपूर्ण पहल के तहत राइजिंग पाइप से जलापूर्ति शुरू किया गया।
इससे पूर्व नगर पंचायत कार्यालय सभागार में अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें नगर पंचायत के अभियंता, PHED के कार्यपालक अभियंता, सिटी मैनेजर एवं वार्ड पार्षदों ने राइजिंग पाइप से जलापूर्ति, पानी के दबाव, वितरण व्यवस्था तथा विभिन्न वार्डों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा किया।
बैठक उपरांत पब्लिक दुर्गा मंदिर के समीप राइजिंग पाइप से टैपिंग कर बनाई गई डिलीवरी लाइन के वॉल्व की चाबी नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों ने संयुक्त रूप से घुमाकर जलापूर्ति व्यवस्था जनता को समर्पित किया।
इस व्यवस्था के तहत प्रतिदिन सुबह 6:15 बजे से 7:30 बजे तक तथा शाम 4:15 बजे से 5:30 बजे तक जलापूर्ति निर्धारित की गई है। लंबे समय से पेयजल समस्या से प्रभावित क्षेत्रों में पानी का दबाव एवं आपूर्ति बेहतर होने की अब उम्मीद है।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद उत्तम महंती, विक्रम मोदक, अंजली राय सुषमा तिउ, गौतम नायक, बबीता कमिला, सविता पटनायक, बरुण साहू एवं शांति गोड़सेरा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने कहा, नवनिर्वाचित बोर्ड की प्राथमिकता नगरवासियों की बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान करना है। पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में इसे और सुदृढ़ किया जाएगा।

About Author

Leave a Reply