Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

पश्चिम बंगाल मे 42 लोकसभा सीटों के लिए सात चरणों मे होगा मतदान…

कोलकाता:पश्चिम बंगाल मे लोकसभा चुनाव सात चरणों में होना है वोटिंग 19 अप्रैल से शुरू हो रही है और 4 जून को नतीजे आएंगे. 2019 के आम चुनाव में भी कुल सात फेज में वोटिंग हुई थी. पश्चिम बंगाल में 2019 के लोकसभा चुनावों में सभी राजनीतिक दलों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई थी. 2019 में तृणमूल कांग्रेस ने 22 सीटें जीती थीं, वहीं, बीजेपी 42 निर्वाचन क्षेत्रों में से 18 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही थी.पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस महज दो सीटों पर सिमट कर रह गई. इस रोमांचक मुकाबले में राज्य में 11 अप्रैल से 19 मई के बीच सात चरणों में हुए चुनावों में बीजेपी 40.6 प्रतिशत वोट शेयर के साथ उभरी थी.

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की टीएमसी के हिस्से में 43.7 प्रतिशत वोट शेयर आए थे, इस बार पश्चिम बंगाल मे होने वाली लोकसभा चुनाव की अगर हम बात करें तो उसके डिटेल्स कुछ इस प्रकार है 19 अप्रैल 2024 को पहले चरण मे कुल तीन सीटों के लिए मतदान होंगे – जिसमे से पहला कूचबिहार,दूसरा अलीपुरद्वार तो तीसरा जलपाईगुड़ी वहीं दूसरे चरण की अगर हम बात करें तो दूसरा चरण का चुनाव पश्चिम बंगाल मे 26 अप्रैल 2024 को होना है.दूसरे चरण मे भी तीन सीटों के लिए मतदान होना है पहला दार्जिलिंग, दूसरा रायगंज तो तीसरा बालुरघाट, वहीं तीसरे चरण के मतदान की अगर हम बात करें तो तीसरा चरण 7 मई 2024 को होना है, तीसरे चरण मे चार सीटों के लिए मतदान होना है, जिसमे से पहला मालदा उत्तर, दूसरा मालदा दक्षिण, तीसरा जंगीपुर तो चौथा मुर्शिदाबाद, वहीं चौथा चरण का मतदान 13 मई 2024 को होगा

जो आठ सीटों के लिए होगा, जिसमे से पहला बहरामपुर, दूसरा कृष्णानगर, तीसरा राणाघाट, चौथा बर्धमान, पांचवा बर्धमान-दुर्गापुर, छट्ठा आसनसोल तो सातवाँ बोलपुर, आठवां बीरभूम, पांचवे चरण का मतदान 20 मई 2024 को होगा जो सात सीटों के लिए होगा पहला बनगांव.दूसरा बैरकपुर, तीसरा हावड़ा, चौथा उलूबेरिया, पांचवा श्रीरामपुर, छट्ठा हुगली, सातवाँ आरामबाग, छट्ठा चरण का मतदान 25 मई 2024 को होगा जो आठ सीटों के लिए होगा पहला तामलुक, दूसरा कांथी, तीसरा घाटल, चौथा झारग्राम, पांचवा मेदिनीपुर, छट्ठा पुरुलिया, सातवाँ बांकुरा, आठवाँ बिष्णुपुर, वहीं सातवें चरण का चुनाव 1 जून 2024 को होना है जो 9 सीटों के लिए होगा पहला दमदम, दूसरा बारासात, तीसरा बशीरहाट, चौथा जयनगर, पांचवा मथुरापुर, छट्ठा डायमंड हार्बर, सातवाँ जादवपुर, आठवाँ कोलकाता दक्षिण, नौवां कोलकाता उत्तर शामिल है.

About Author