Categories

October 27, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

सोनारी में युवती हाई टेंशन पोल पर चढ़ी, दो घंटे बाद रेस्क्यू…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव इलाके में गत मंगलवार को अफरा-तफरी मच गई। एक युवती करीब 60 फीट ऊँचे हाई टेंशन पोल पर चढ़ गई।

सूचना मिलते ही टाटा स्टील और जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम पहुँची। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया। समय रहते बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, वरना बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शी रोशन ने बताया कि युवती बार-बार कह रही थी कि आदित्यपुर के एक युवक ने उसे प्यार और शादी का झाँसा देकर धोखा दिया है।

फिलहाल युवती को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनारी थाना प्रभारी ने बताया कि विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है और आगे कार्रवाई की जाएगी।

बताते चलें कि जमशेदपुर में बीते दिनों लगातार ऐसी घटनाएँ सामने आई हैं, जहाँ युवक-युवतियाँ प्रेम-प्रसंग में धोखा खाकर आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं। यह समाज के लिए चिंताजनक संकेत है।


जानकारों का मानना है कि प्रशासन को पार्क, होटल, मॉल, वीरान जगहों और सार्वजनिक स्थानों पर निगरानी बढ़ानी चाहिए। साथ ही स्कूल-कॉलेजों और गाँव-बस्तियों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को ऐसे खतरनाक कदम उठाने से रोका जा सकता है।

 “सोनारी की इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है—शहर के युवा पीढ़ी को सुरक्षित दिशा कौन देगा…?”

#SonariIncident

#HighTensionRescue

#JamshedpurNews

#LoveDeception

#SuicidePrevention

#MentalHealthAwareness

#YouthCrisis

#MGMHospital

#JharkhandNews

#SaveYouth

About Author

Leave a Reply