सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम, चौका में ग्राहक मिलन समारोह आयोजित…

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa )
सरायकेला : चाण्डिल अनुमण्डल क्षेत्र के चौका थाना अंतर्गत एनएच-33 राँची–टाटा मुख्य मार्ग पर चावलीबासा में स्थित पसाद मोटर्स के सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम में रविवार को भव्य ग्राहक मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए शोरूम के प्रवंधक अशोक महतो ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों और शोरूम प्रबंधन के बीच विश्वास और भरोसे के संबंध को और मजबूत बनाना है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर ग्राहकों को निकट भविष्य की विशेष योजनाओं, आकर्षक छूट एवं सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में सोनालिका ट्रैक्टर के सैकड़ों ग्राहकों को उपहार प्रदान किए गए तथा सभी के लिए उत्तम भोजन व्यवस्था भी की गई। इस दौरान उपस्थित ग्राहकों ने उक्त शोरूम प्रबंधन की व्यवहारिकता और मिलनसार स्वभाव की सराहना करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया।
