Categories

October 28, 2026

Suryoday Samvaad

Nayi Soch Nayi Disha

Seraikella : सरायकेला-खरसवाँ में साप्ताहिक जनता दरबार आयोजित, उपायुक्त ने दिया त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण का निर्देश…..

बिष्णु पद महापात्र 📲 9471102055 (wa)

Seraikella : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त नितीश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों से पहुंचे नागरिकों ने वृद्धा पेंशन अवरोध, झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना (JMMSY) का लाभ नहीं मिलने, खरसावां एवं चांडिल अंचल में लंबित भूमि सीमांकन में देरी, सरायकेला प्रखंड के कमलपुर (AVN) तथा सिनी पंचायत क्षेत्र में दो-दो स्थानों पर संचालित अवैध ईंट-भट्ठों पर रोक लगाने सहित राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि सुधार तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लंबित मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

उपायुक्त ने मौजूद सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेषकर अवैध ईंट-भट्ठों के संचालन के मामलों पर सख्ती बरतते हुए उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी एवं संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों की विधिवत जाँच कर शीघ्र नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर पूर्णतः रोक लगाई जा सके।

जनता दरबार के दौरान आम नागरिकों ने अपनी समस्याएँ खुलकर रखीं और प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई। प्रशासन ने आश्वस्त किया कि सभी मामलों पर निर्धारित समय-सीमा में कार्य करते हुए समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

#SeraikelaKharsawan #PublicGrievanceRedressal #JanataDarbar #DeputyCommissioner #NitishKumarSingh #JharkhandAdministration #PublicWelfare #SocialSecuritySchemes #LandDisputeResolution #IllegalBrickKilns #DistrictAdministration #GoodGovernance #TransparentAdministration #PublicService #WelfareSchemes #GovernmentInitiative #CitizenGrievances #RapidRedressal

About Author

Leave a Reply